Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित
रायगढ़ आसपास

प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की विशेष जांच अभियान में बड़ी कार्रवाई
रायगढ़, 6 अगस्त 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बुधवार को कई डेयरियों में आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई।
नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार एवं जिला रायगढ़ की अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी के नेतृत्व में सतगुरु डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान वहां से 07 किलोग्राम प्रतिबंधित एनालॉग पनीर बरामद हुआ। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पनीर का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया तथा शेष पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर डेयरी का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सुधार सूचना नोटिस जारी की गई।
जांच दल ने इसके बाद कस्तूरी डेयरी, सुरभि डेयरी, मुन्ना डेयरी सहित कोड़ातराई एवं पटेलपाली स्थित सतीश एवं मनोज मशरूम डेयरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सतीश पटेल के प्रतिष्ठान से 08 किलोग्राम एक्सपायरी खोवा बरामद हुआ, जिसे ओडिशा से लाया गया था। अधिकारियों ने उक्त खोवे को मौके पर ही नष्ट कराते हुए संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलेभर में इस प्रकार की विशेष जांच एवं कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य तथा नमूना सहायक सुमन अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts