सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से उनकी मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है। वांगचुक के इस कदम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
पीएम मोदी ने ‘X’ पर किया भावुक पोस्ट
सोनम वांगचुक द्वारा अनशन खत्म किए जाने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। पीएम मोदी ने लिखा, “मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें।”
https://x.com/narendramodi/status/2080381829723635831?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080381829723635831%7Ctwgr%5Ee2707ec0220668f7568f850c2c5a8bc7db831c67%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fpm-modi-s-first-reaction-came-after-sonam-wangchuk-ended-his-fast-2360763
स्वस्थ रहने के लिए की प्रार्थना
प्रधानमंत्री ने वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए आगे कहा कि वह ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। गौरतलब है कि वांगचुक पिछले कई दिनों से अनशन पर थे, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य और वजन पर असर पड़ा था। अब सरकार से मिले ठोस भरोसे के बाद उन्होंने अपना अनशन तोड़ दिया है।













