सावन मास का शुभारंभ होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। भगवान शिव को समर्पित यह पावन महीना भक्ति, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शुरू होने से पहले यदि घर में कुछ विशेष और शुभ वस्तुएं लाई जाएं, तो इससे वातावरण में सकारात्मकता का संचार होता है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि ये शुभ वस्तुएं सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति, पारिवारिक खुशहाली और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने का प्रतीक मानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे वस्तुएं कौन-सी है। तो आइए जानते हैं कि ऐसे ही कुछ शुभ वस्तुओं के बारे में जिन्हें सावन शुरू होने से पहले घर में लाना बेहद ही शुभ माना जाता है।
शिव जी के प्रिय गण नंदी जी की प्रतिमा
सबसे पहली वस्तु की बात करें तो वह है भगवान शिव के वाहन और उनके सबसे प्रिय गण नंदी जी की प्रतिमा। नंदी को भगवान शिव का परम भक्त भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन से पहले घर के मंदिर में छोटी सी चांदी की नंदी जी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि नंदी जी के माध्यम से भक्तों की प्रार्थना भगवान शिव तक पहुंचती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
पारद शिवलिंग
धार्मिक मान्यताओं में पारद शिवलिंग को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सावन से पहले इसे घर में स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि नियमित रूप से जलाभिषेक और पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक वातावरण बना रहता है।
तांबे के कलश
पूजा पाठ में तांबे के कलश का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सावन के महीने में अगर शिवलिंग पर तांबे के कलश के से जल अर्पित किया जाए तो इसे अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। ऐसे में यदि आपके घर में तांबे का कलश नहीं है, तो सावन शुरू होने से पहले इसे खरीदना अच्छा माना जाता है।
बेलपत्र
भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि यदि घर में पर्याप्त स्थान हो तो सावन शुरू होने से पहले बेल का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसकी नियमित सेवा और पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं तथा परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है।
डमरू
सावन शुरू होने से पहले घर में डमरू लाना भी शुभ माना जाता है। डमरू भगवान शिव का प्रिय वाद्य यंत्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार डमरू सृष्टि की दिव्य ध्वनि और ऊर्जा का प्रतीक है। कहा जाता है कि सावन से पहले घर में डमरू लाकर उसे पूजा स्थान पर रखने और शिव आराधना के दौरान उसका उपयोग करने से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है और मन को शांति प्राप्त होती है।













