Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

अमरनाथ यात्रा के लिए 5,335 तीर्थयात्री जम्मू बेस कैम्प से रवाना

दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले 5,335 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था मंगलवार तड़के जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना हुआ। तीर्थयात्री 232 हल्के और भारी वाहनों के काफिले में रवाना हुए।

जम्मू (कमल): दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले 5,335 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था मंगलवार तड़के जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना हुआ। तीर्थयात्री 232 हल्के और भारी वाहनों के काफिले में रवाना हुए।

जत्थे में 1,736 तीर्थयात्री बालटाल बेस कैम्प और 3,599 तीर्थयात्री पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए। लगभग 99 वाहनों में सवार 1,736 श्रद्धालु छोटे बालटाल मार्ग से रवाना हुए जिनमें 1219 पुरुष, 512 महिलाएं, 5 बच्चे शामिल थे, जबकि 133 वाहनों में सवार 3,599 श्रद्धालुओं ने पारंपरिक पहलगाम मार्ग चुना जिनमें 2692 पुरुष, 776 महिलाएं, 16 बच्चे, 90 साधु, 24 साध्वियां और एक किन्नर शामिल था। बालटाल मार्ग का काफिला सुबह 2.42 बजे रवाना हुआ, जबकि पहलगाम मार्ग का काफिला सुबह 3.10 बजे निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts