Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • युवती से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
रायगढ़ आसपास

युवती से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

15 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के क्रम में जोबी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म की शिकायत पर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी रमाकांत मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना की रिपोर्ट 13 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी जोबी में 21 वर्षीय पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रमाकांत मांझी से उसकी पूर्व परिचित थी। आरोपी लगातार मोबाइल पर कॉल कर प्रेम और विवाह का प्रस्ताव देता था, जिससे परेशान होकर उसने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। पीड़िता के अनुसार 12 जुलाई 2026 को गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान वह शाम करीब 7 बजे अपने रिश्तेदार को छोड़ने बस्ती की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर वह बात करने के लिए रुकी, तभी आरोपी पीछे से आया और उसे आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को दुपट्टे से बांधकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी अपनी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, क्रेक बेल्ट तथा HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AL 1176 मौके पर छोड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए खरसिया अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता की लिखित शिकायत पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत धारा 64(1) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमाकांत मांझी को गांव से भागने के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे एवं घटनास्थल से उसकी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, क्रेक बेल्ट तथा वारदात में प्रयुक्त HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AL 1176 जब्त की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts