Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • आतंकी अड्डे पर धमाका, दुनियाभर में गूंज… मेलबर्न में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र कर खूब गरजे मोदी
देश-विदेश

आतंकी अड्डे पर धमाका, दुनियाभर में गूंज… मेलबर्न में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र कर खूब गरजे मोदी

मेलबर्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं ने वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को देश की बढ़ती सैन्य शक्ति का प्रमाण बताते हुए कहा कि आतंकी ठिकानों पर हुए हमलों की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में भारतीयों को संबोधित किया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए एंटी-टेरर ऑपरेशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब आतंकी कैंपों पर धमाके हुए और उनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी, तब दुनिया ने भारत का इरादा देख लिया और जान भी लिया।

इस दौरान पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत के डिफेंस प्लेटफॉर्म्स की क्षमता और विश्वसनीयता को देख रही है। प्रधानमंत्री ने मंच से जनता से पूछा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने आतंकी अड्डों पर हुए धमाके देखे होंगे। क्या आपको गर्व महसूस नहीं हुआ? इस पर वहां मौजूद भीड़ ने जमकर तालियां बजाईं।

विकास और आत्मनिर्भरता पर जोर
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 21वीं सदी का भारत के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक सपना पूरा होता है तो नया सपना जन्म लेता है। एक लक्ष्य हासिल होने पर और बड़ा लक्ष्य सामने आता है। हम ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’ में विश्वास रखते हैं। मोदी ने कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने का लक्ष्य रखता है।

अपने संबोधन में टेक्नोलॉजी क्षेत्र में प्रगति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G बाजार बन चुका है और स्वदेशी 6G तकनीक विकसित करने में तेजी से काम चल रहा है। मेलबर्न में भारतीय समुदाय के स्वागत की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि आपकी एनर्जी और ऑस्ट्रेलियाई दोस्तों के स्वागत ने सचमुच शो चुरा लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को ‘भारत का सच्चा दोस्त’ बताते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts