अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेहद पॉपुलर सेलेब्स कपल हैं. बीते दिन विराट की टीम आरसीबी ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया. इस दौरान इस जीत का अनुष्का और विराट ने जमकर जश्न बनाया. अब उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि क्रिकेटर विराट कोहली की नेटवर्थ कितनी है और अनुष्का शर्मा बिना फिल्में किए कैसे हर साल करोड़ों कमा रही हैं?
अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ कितनी है?
अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी करियर में कई शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. हालांकि पिछले कई सालों से एक्ट्रेस बड़े पर्दे से दूर हैं फिर भी वे काफी दौलतमंद हैं. साल 2026 की शुरुआत तक, अनुष्का शर्मा की कुल नेटवर्थ लगभग 255 करोड़ से 260 करोड़ रुपये (लगभग 30-31 मिलियन डॉलर) होने का अनुमान है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 250 करोड़ रुपये बताई गई है.
बिना फिल्में किए कहां से मोटी कमाई करती हैं अनुष्का?
अनुष्का शर्मा की कमाई के कई जरिये हैं. अभिनय से उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है और खबरों के मुताबिक वे प्रति फिल्म लगभग 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. फिलहाल वे कई सालों से फिल्मों से दूर हैं.
फिल्मों के अलावा, वे ब्रांड एंडोर्समेंट में भी काफी एक्टिव हैं और हर इंस्टाग्राम पोस्ट से लगभग 95 लाख रुपये कमाती हैं.
इसके अलावा, वे निविया, गार्नियर, प्यूमा और तनिष्क जैसे बड़े ब्रांडों से जुड़े एंडोर्समेंट से सालाना लगभग 10 करोड़ रुपये कमाती हैं.
उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उनकी प्रोडक्शन कंपनी, क्लीन स्लेट फिल्म्स से आता है, जिसने अमेज़न प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर सफल कंटेंट दिया है.
वह फैशन ब्रांड ‘नुश’ की फाउंडर भी हैं, जिससे उनकी इनकम का एक और मजबूत सोर्स जुड़ गया है।
एंटरटेनमेंट और बिजनेस के अलावा, अनुष्का शर्मा ने स्लर्प फार्म जैसे स्टार्टअप में इनवेस्ट किया है.
उनके पास मुंबई के वर्ली में 9 करोड़ रुपये का फ्लैट है. वहीं दिल्ली और अलीबाग में संपत्तियां सहित वे कई वैल्यूएबल रियल एस्टेट की मालकिन हैं.
ये भी पढ़ें:-Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
विराट कोहली की कितनी है नेटवर्थ?
2026 की शुरुआत तक, विराट कोहली की कुल नेटवर्थ लगभग 1050 करोड़ रुपये से लेकर 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है. उनकी संपत्ति का मेन सोर्स आरसीबी के साथ आईपीएल में मिलने वाला 21 करोड़ रुपये की सैलरी, हाई एंड एंडोर्समेंट डील्स, रियल एस्टेट में इनवेस्टमेंट और सोशल मीडिया से होने वाली भारी कमाई है. विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में से एक हैं.
भारत के सबसे दौलतमंद सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक हैं विराट-अनुष्का
अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ, अनुष्का शर्मा भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक हैं. उनकी कंबाइंड नेटवर्थ 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है, जो खेल और मनोरंजन दोनों क्षेत्रों में उनके दबदबे को दर्शाता है.













