Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • President Shimla Visit :इतने दिन के लिए दिल्ली से शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, मिट्टी से बने 175 साल पुराने इमारत में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू
देश-विदेश

President Shimla Visit :इतने दिन के लिए दिल्ली से शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, मिट्टी से बने 175 साल पुराने इमारत में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 2 मई तक शिमला दौरे पर रहेंगी। इस दौरान करीब छह दिनों के लिए राष्ट्रपति कार्यालय दिल्ली से शिमला शिफ्ट हो जाएगा। दरअसल, दिल्ली के अलावा शिमला और हैदराबाद ही ऐसे स्थान हैं जहां राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास मौजूद हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हिमाचल सरकार ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान राष्ट्रपति भवन की जरूरी फाइलें भी शिमला लाई जाएंगी और सचिवालय यहीं से काम करेगा।

मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास की खासियत भी काफी अलग है। करीब 175 साल पुरानी यह इमारत लकड़ी और मिट्टी से बनी है, जिसे ‘धज्जी निर्माण’ शैली में तैयार किया गया है। इस तकनीक की खास बात यह है कि ऐसी इमारतें भूकंप के झटकों को भी काफी हद तक सहन कर लेती हैं। साथ ही, यह भवन गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म बना रहता है।

प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बना यह राष्ट्रपति निवास अपने आकर्षण के लिए भी जाना जाता है। यहां 300 से ज्यादा सेब के पेड़ों वाला बागीचा है, जिसमें विदेशी किस्में भी शामिल हैं। इसके अलावा यहां खूबसूरत ट्यूलिप गार्डन भी है, जिसका उद्घाटन कुछ साल पहले अप्रैल में ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। पूरे परिसर में हरियाली और शानदार नजारे इसे और खास बनाते हैं।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए फिलहाल मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब यह 3 मई से दोबारा आम लोगों के लिए खोला जाएगा। यहां सैलानी टिकट लेकर घूमने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts