Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

Dhurandhar 2 Day 17 Box Office : शुक्रवार को बढ़ी धुरंधर 2 की कमाई, वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ से ज्यादा कमाए

Dhurandhar 2 Box Office Collection : आदित्य धर की फिल्म रणवीर सिंह की धुरंधर 2 द रिवेंज की कमाई जहां कुछ दिन से गिरती जा रही थी, वहीं शुक्रवार को फिल्म की कमाई के नंबर बढ़े हैं। फिल्म ने शुक्रवार को 21.55 करोड़ कमाए हैं। इस हिसाब से भारत में फिल्म ने 959.37 करोड़ की कमाई की। वहीं ग्रॉस भारत में मूवी ने 1,148.58 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड तो धुरंधर 2 ने 1,523.58 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म के नाम नया रिकॉर्ड
बता दें कि फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड बन गया है। धुरंधर 2 पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसके 15 मिलियन टिकट्स बिके हैं बुक माय शो में। वहीं पैन इंडिया लेवल पर फिल्म चौथे नंबर पर है। वहीं पैन इंडिया लेवल पर धुरंधर द रिवेंज चौथे नंबर पर है। पहले नंबर पर 20.40 प्लस मिलियन के साथ पुष्पा 2 है। दूसरे नंबर पर केजीएफ चैप्टर 2 है 17.10 मिलियन के साथ और तीसरे नंबर पर बाहुबली 2 है 16 मिलियन टिकट्स के साथ।

Collection Updates-

सुबह 9 बजे- 0.96 करोड़

सुबह 8 बजे – 0.66 करोड़

सुबह 7 बजे – 0.25 करोड़

बता दें कि दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आती जा रही थी। लेकिन शुक्रवार से नंबर बढ़े हैं और अब वीकेंड पर फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है।

दूसरे शुक्रवार 41.75 करोड़
दूसरे शनिवार 62.85 करोड़
दूसरे रविवार 68.10 करोड़
दूसरे सोमवार 25.30 करोड़
दूसरे मंगलवार 27.25 करोड़
दूसरे बुधवार 20.10 करोड़
तीसरे गुरुवार 18.30 करोड़
तीसरे शुक्रवार 21.55 करोड़
टोटल 285.2 करोड़
धुरंधर की वजह से भूत बंगला हुई पोस्टपोन
वैसे धुरंधर 2 का शुरू के हफ्ते और दूसरे हफ्ते के भी पहले कुछ दिनों में अच्छी कमाई हो रही थी। इसी वजह से अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला तक को पोस्टपोन कर दिया गया।

धुरंधर 2 की स्टोरी
खैर धुरंधर 2 की बात करें तो इसमें एक इंडियन स्पाई की स्टोरी को दिखाया है जो कैसे पाकिस्तान में रहकर वहां आतंकवाद के खिलाफ लड़ता है। फिल्म में रणवीर सिंह ने स्पाई का किरदार निभाया है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्दुन अहम किरदार में हैं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी।

सेलेब्स भी कर रहे फिल्म की तारीफ
वैसे फिल्म की तारीफ ना सिर्फ दर्शकों और क्रिटिक्स ने की बल्कि कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर खुलकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, रजनीकांत, कार्तिक आर्यन से लेकर साउथ के स्टार्स अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।

वहीं धुरंधर की बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की मूवी उस्ताद भगत सिंह के साथ टक्कर थी, लेकिन इस टक्कर में धुरंधर 2 के सामने उस्ताद भगत सिंह टिक नहीं पाई।

टॉक्सिक से बड़ी टक्कर हुई कैंसल
बता दें कि पहले 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने रिलीज से कुछ दिन पहले अनाउंस किया कि मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों के कारण वे मूवी को पोस्टपोन कर रहे हैं और अब टॉक्सिक 4 जून को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts