Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • क्राइम
  • तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता-पुत्र ने तोड़ा मौके पर दम
क्राइम

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता-पुत्र ने तोड़ा मौके पर दम

रायगढ़। जिले में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार मासूम समेत एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला हायसेकेंडरी स्कूल के पास सोमवार की दोपहर 1 बजे के आसपास एक कार के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते स्कूटी सवार दो लोगों को सामने से जोरदार ठोकर मार दिया।

इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार रायगढ़ की तरफ से चंद्रपुर की तरफ जा रही थी। इस बीच यह घटना हो गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। जिसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया गया।

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है। मृतक के जेब में मिले गाड़ी के कागजात के अनुसार, मृतक की शिनाख्त रामेश्वर निषाद निवासी मिट्ठमुडा के रूप में की जा रही है। मृतकों में एक की उम्र करीब 30 साल और दूसरे की उम्र 7 साल बताई जा रही है।

इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बड़े भंडार के पास इसी तरह की घटना में एक युवक की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts