Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 80 हजार के एरियर के लिए 10 हजार की रिश्वत: प्राचार्य और लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की 56वीं ट्रैप कार्रवाई
छत्तीसगढ़

80 हजार के एरियर के लिए 10 हजार की रिश्वत: प्राचार्य और लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की 56वीं ट्रैप कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य अंजुलता सोनी और लिपिक विकास मसीह को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने स्कूल के बाबू मनीष राठौर से 80 हजार रुपए के वेतन वृद्धि एरियर का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद ACB ने जाल बिछाकर दोनों को रिश्वत लेते पकड़ लिया। यह ACB बिलासपुर की लगातार 56वीं ट्रैप कार्रवाई बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने अपने ही स्कूल के बाबू मनीष राठौर से वेतन वृद्धि का एरियर 80 हजार रुपए निकालने के एवज में पैसों की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और रिश्वत की रकम लेते समय दोनों को धर दबोचा।

इस कार्रवाई में ACB के 13 अधिकारियों की विशेष टीम शामिल रही। टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी जारी है। ACB की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। बता दें कि एसीबी बिलासपुर की यह लगातार 56वीं ट्रैप कार्रवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts