Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 56 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, रायपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
छत्तीसगढ़

56 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, रायपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

रायपुर। सड़क हादसे में घायल होने के करीब 56 दिन बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव इलाज पूरा होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौट आए। रायपुर एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान किरण देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की पावन धरती पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

छत्तीसगढ़ लौटकर बहुत अच्छा लग रहा- किरण सिंह देव
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए किरण सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की पावन धरा पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। बेड रेस्ट के दौरान बहुत से लोगों का साथ और भरपूर प्यार मिला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से लेकर एक छोटे से कार्यकर्ता ने भरपूर साथ दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष और अन्य राजनीतिक दलों का भी खूब प्रेम प्राप्त हुआ है। सभी का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं। सभी की प्रार्थना और विश्वास का ही असर है, जिससे मैं स्वस्थ लौट आया हूं।

CM साय ने किरण सिंह देव को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली से स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का हार्दिक अभिनंदन किया है। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि यह भाजपा परिवार के लिए प्रसन्नता का क्षण है। उनकी सकुशल वापसी से कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह है। उन्होंने कहा कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद और प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं से वे पूर्ण स्वस्थ होकर जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं, यही कामना है।

नव नियुक्त प्रभारी और सह प्रभारी को दी बधाई
नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभु को लेकर किरण सिंह देव ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी एक साथ और एकजुट होकर कार्य करेंगे।

सड़क हादसे में घायल हुए थे किरण सिंह देव
बता दें कि किरण सिंह देव 29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे-44 पर उनकी इनोवा आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां मेदांता अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। हादसे के बाद से उनका इलाज दिल्ली में ही चल रहा था। अब उपचार पूरा होने के बाद वे वापस छत्तीसगढ़ लौट आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts