Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा। जिस बेटी की शादी को अभी महज पांच महीने ही हुए थे, उसके मायके में अब खुशियों की जगह मातम पसरा है। मैनपाट में एक नवविवाहिता की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना को लेकर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के करीब दो महीने बाद से ही वर्षा को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। परिजनों ने उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है।

इलाज के दौरान हुई मौत
मृतका वर्षा के पिता उमेश यादव के मुताबिक, 18 सितंबर को उन्हें वर्षा की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके बाद उसे ससुराल वालों ने इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान वर्षा की मौत हो गई।

वर्षा की मौत की खबर मिलने के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का दावा है कि वर्षा ने खुद जहर नहीं खाया था, बल्कि उसे कथित तौर पर जबरन जहर पिलाया गया। परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान होने का भी आरोप लगाया है।

जांच और पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी मौत की वजह
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार लोकेश्वर सिदार ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts