Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • शराबी ड्राइवर ने खेत में पलटा दी ट्रक, महिला की मौके पर मौत, चपेट में आए 2 कार सवार घायल
छत्तीसगढ़

शराबी ड्राइवर ने खेत में पलटा दी ट्रक, महिला की मौके पर मौत, चपेट में आए 2 कार सवार घायल

बालोद. जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. कंगलामांझी कॉलेज के पास शराब के नशे में ट्रक ड्राइवर ने ओवरटेक के चक्कर में सड़क किनारे खेत से मवेशियों को निकाल रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी. इस हादसे में कार भी चपेट में आई, जिसमें सवार दो लोग घायल हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक CG 05 AG 6422 आयरन ओर लेकर डौंडी की ओर से गीधाली माइंस जा रहा था. इसी दौरान कंगलामांझी कॉलेज के पास ट्रक चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था. सड़क किनारे खेत से मवेशियों को बाहर निकाल रही औराटोला निवासी दुलारा बाई भैसारा (60 वर्ष) ट्रक की चपेट में आ गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

बेकाबू ट्रक की चपेट में कार भी आई
विपरीत दिशा से आ रही कार क्रमांक CG 24 S 4966 के चालक ने ट्रक की हरकत देखकर कार को किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन कार भी ट्रक की चपेट में आ गई. टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खेत में जा गिरी और ट्रक भी पलट गया. हादसे में कार सवार दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों और ट्रक चालक के नशे में होने के आरोप की भी जांच कर रही है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts