तीन दिन में मांगा जवाब, सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर विभाग ने जताई नाराजगी; जवाब नहीं देने पर होगी एकतरफा कार्रवाई
रायपुर. 16 नवम्बर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राजधानी रायपुर में गंदगी पर कार्रवाई करते हुए रायपुर नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने शहर के कई स्थानों पर गंदगी के लिए प्रथम दृष्टया जिम्मेदार मानते हुए रायपुर नगर निगम के उपायुक्त (सफाई प्रभारी) श्री जसदेव बाबरा और जोन क्रमांक-4 की आयुक्त श्रीमती दिव्या चन्द्रवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने दोनों अधिकारियों को 3 दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निगम आयुक्त को जवाब का परीक्षण कर अभिमत सहित संचालनालय को भेजने को कहा है।















