Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़ आसपास

रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट खोलने पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने की जानकारी मिली है। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है और नगर निगम की वेबसाइट की साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।स्थानीय परमिट लें फिलहाल, यह जांच की जा रही है कि नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट के साथ छेड़छाड़ की गई है या इसके पीछे किसी साइबर हमले की भूमिका है। जांच पूरी होने के बाद ही वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts