Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी
छत्तीसगढ़

बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी

किसी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आएं: विश्वविद्यालय प्रशासन

रायपुर, 25 अगस्त 2026. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु पी.ए.टी. काउंसलिंग 2026 कृषि महाविद्यालय, रायपुर में संचालित की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के यह संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दूरभाष के माध्यम से विद्यार्थियों एंव उनके पालको को फोन कर प्रवेश अथवा सीट दिलाने के नाम पर राशि की मांग की जा रही है। अतः पी.ए.टी. काउंसलिंग 2026 के समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं तथा प्रवेश अथवा सीट दिलाने के नाम पर किसी को भी कोई राशि प्रदान न करें। यदि किसी अभ्यर्थी को इस प्रकार का फोन अथवा कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो उसकी शिकायत तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्रवेश की पूर्ण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। अभ्यर्थी केवल विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित आधिकारिक काउंसलिंग प्रक्रिया एवं माध्यमों का ही पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts