Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • डबल मर्डर : घर में मिले पति-पत्नी के शव, बाहर से लगा था ताला, 3-4 दिन पुरानी है लाश
छत्तीसगढ़

डबल मर्डर : घर में मिले पति-पत्नी के शव, बाहर से लगा था ताला, 3-4 दिन पुरानी है लाश

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। लाश लगभग तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव का है।

घर से तेज दुर्गंध आने के बाद स्थानीय पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना लोरमी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घर में बाहर से ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़कर पुलिस भीतर दाखिल हुई। पुलिस के मुताबिक मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हर संभावित एंगल से जांच कर रही पुलिस
मृतकों की पहचान नंद कुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरी कश्यप के रूप में हुई है। घर के बाहर ताला बंद होने और शवों की हालत को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लोरमी पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक और साइबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंची है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। वहीं साइबर सेल की मदद से हर संभावित एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे की वजह क्या है और घटना के पीछे किसका हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts