Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • पुलिस ने खोद निकाला जंगल में जमीन के नीचे दबा माओवादियों का हथियार-विस्फोटक डंप, वारदातों में किया जाता इस्तेमाल
छत्तीसगढ़

पुलिस ने खोद निकाला जंगल में जमीन के नीचे दबा माओवादियों का हथियार-विस्फोटक डंप, वारदातों में किया जाता इस्तेमाल

रायपुर। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कोपर्शी जंगल में माओवादियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखा गया हथियार और विस्फोटक सामग्री का डंप गडचिरोली पुलिस ने बरामद किया है. सर्चिंग के दौरान पुलिस को .303 रायफल, दो सिंगल शॉट रायफल, दो देशी पिस्टल और एक BGL लॉन्चर समेत 6 अग्निशस्त्र मिले. इसके अलावा 10 BGL सेल, 21 जिंदा कारतूस, 7 डेटोनेटर और 150 मीटर केबल वायर भी जब्त की गई है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के कोपर्शी जंगल में माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला करने और विस्फोट करने के लिए बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक जमीन में छिपाकर रखे हैं. सूचना के आधार पर 6 अक्टूबर को एसपी एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया. प्राणहिता की विशेष अभियान टीम की 5 टुकड़ियों और BDDS की 2 टीमों को सर्चिंग के लिए भेजा गया.

जवानों ने जंगल को घेरकर संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली. इस दौरान जमीन में छिपाकर रखा गया हथियार और विस्फोटक सामान बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से 2 मैगजीन, 2 कुकर, 3 वॉकी-टॉकी, 3 चार्जर और 2 वॉकी-टॉकी बैटरी भी जब्त की हैं.

घातपात के लिए इस्तेमाल होना था सामान
पुलिस के मुताबिक, माओवादी दुर्गम जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर हथियार और विस्फोटक सामग्री तैयार कर अलग-अलग स्थानों पर जमीन में छिपाकर रखते थे. नक्सल सप्ताह, चुनाव या सुरक्षा बलों की आवाजाही के दौरान इनका इस्तेमाल घातपात की वारदातों में किया जाता था. बरामद सामग्री भी इसी उद्देश्य से छिपाकर रखे जाने की आशंका है.

माओवादी साहित्य को मौके पर किया नष्ट
सर्चिंग के दौरान मिले अन्य माओवादी साहित्य को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया. कार्रवाई में विशेष अभियान दल, प्राणहिता, इंटेलिजेंस सेल और BDDएस टीम के जवान शामिल रहे. एसपी एम. रमेश ने अभियान में शामिल जवानों की सराहना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts