Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • निलंबित आरक्षक ने दोस्तों के साथ रची अपने ही घर में चोरी की साजिश, मां के जेवर और कैश किए पार, 3 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

निलंबित आरक्षक ने दोस्तों के साथ रची अपने ही घर में चोरी की साजिश, मां के जेवर और कैश किए पार, 3 गिरफ्तार

बिलासपुर. निलंबित आरक्षक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली. मां की शिकायत और शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे से पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. सकरी थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है.

मां के रीवा जाते ही घर में चोरी
मामला सकरी थाना क्षेत्र के सागरदीप कॉलोनी उसलापुर का है. यहां बिन्दावती मिश्रा अपने बेटे आशीष मिश्रा के साथ रहती हैं. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले बिन्दावती मिश्रा किसी काम से रीवा गई थीं. इस दौरान घर पर उनका बेटा आशीष मिश्रा अकेला था. उनके वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब थी.

चोरी की घटना के बाद बिन्दावती मिश्रा को अपने बेटे पर ही शक हुआ. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद सकरी पुलिस ने संदेह के आधार पर आशीष मिश्रा से पूछताछ शुरू की.

दोस्तों को घर बुलाकर की चोरी
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आशीष मिश्रा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों ने घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी की थी. पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया.

पुलिस ने मामले में निलंबित आरक्षक आशीष मिश्रा के साथ उसके साथी सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना और अनुराग चौधरी उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts