Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिला अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां अस्पताल के स्टॉफ नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप है, जिससे महिला की मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के बिना शव को घर ले जाने के लिए परिजनों पर दबाव बनाने का भी आरोप है। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और मामले की जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

<strong>नार्मल डिलीवरी के बाद बिगड़ी हालत</strong>
जानकारी के मुताबिक, सारा गांव थाना क्षेत्र अफरीद गांव से गर्भवती महिला को 24 सितंबर को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। 25 सितंबर को नार्मल डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और 27 सितंबर की रात उसकी मौत हो गई।

<strong>परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप</strong>
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्टॉफ नर्स की ओर से गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं उनका यह भी आरोप है कि उनपर पोस्टमार्टम के बिना शव को घर ले जाने के लिए दबाव बनाया गया।

<strong>जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग</strong>
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बच्चे की परवरिश के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।

<strong>तहसीलदार की उपस्थिति मे होगा पोस्टमार्टम</strong>
परिजनों के हंगामा के बाद कोतवाली पुलिस की पहल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और अब तहसीलदार की उपस्थिति मे पोस्टमार्टम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts