Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित
रायगढ़ आसपास

जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

चक्रधरनगर, गद्दी चौक, सुभाष चौक और सारंगढ़ चौक समेत कई स्थानों पर डायवर्सन; 5 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था

रायगढ़। जन्माष्टमी पर्व एवं झूला उत्सव के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए रायगढ़ यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। 2 से 6 सितंबर 2026 तक जिला मुख्यालय में एकांगी मार्ग व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा, जबकि कुछ स्थानों पर दोपहिया, चारपहिया और ऑटो वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों हेतु मिनी स्टेडियम, रामलीला मैदान, नटवर स्कूल, पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड और गांधीगंज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

डायवर्सन पाइट / मार्ग के रूप मे कार्य :-

1. जिला मुख्यालय में दिनांक 02.09.2026 से 06.09.2025 तक यातायात व्यवस्था एकांगी मार्ग के रूप मे अमल मे लिया जावेगा।
2. रेल्वे स्टेशन पाइंट नं. 06 से चक्रधरनगर की ओर जाने वाली यातायात पाइंट नं. 08 सुभाष चौक होते हुए पाइंट नं. 09 गद्दी चौक से डायवर्ट होकर चांदनी चौक या सर्किट हाउस के रास्ते चक्रधनगर की ओर जा सकते है।
3. चक्रधनगर नगर से रेल्वे स्टेशन की ओर आने वाली यातायात पाइंट नं. 04 शहीद चौक से सारंगढ़ चौक से मालधक्का रोड होते हुए पाइंट नं. 06 रेल्वे स्टेशन आ सकती है।

पार्किंग स्थल :-
1. मिनी स्टेडियम (चक्रधरनगर की ओर से आने वाली वाहनो के लिए)
2. रामलीला मैदान (केवड़ाबाड़ी की ओर से आने वाली वाहनो के लिए)
3. नटवर स्कूल (कोतरारोड मार्ग की ओर से आने वाली वाहनो के लिए)
4. पुराना सारंगढ़ बस स्टैण्ड (सारंगढ-चंद्रपुर की ओर से आने वाली वाहनो के लिए)
5. गांधी गंज (शहर के आमजनों के वाहनों के पार्किंग के लिए)

प्रतिबंधित पाइंट :- (चार पहिया / दो पहिया / आटो वाहन)

1. गद्दी चौक । 2. सुभाष चौक । 3. सारंगढ़ चौक ।
2. ओव्हर ब्रीज (गोगाराईस मिल) । 5. कोष्टापारा तिराहा। 6. सिल्वर पैलेश तिराहा।

अपील :- जन्माष्टमी पर्व दौरान सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बनाये रखने यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा बनाये गये रूट चार्ट का उपयोग कर यातायात पुलिस रायगढ़ को सहयोग प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts