Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • गैंगरेप के बाद हत्या…पिता का आरोप, गुवाहटी में बॉयफ्रेंड आसिफ अली के साथ होमस्टे में रुकी थी छात्रा
देश-विदेश

गैंगरेप के बाद हत्या…पिता का आरोप, गुवाहटी में बॉयफ्रेंड आसिफ अली के साथ होमस्टे में रुकी थी छात्रा

गुवाहाटी. गुवाहाटी के बाहरी इलाके में एक होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि बेटी के साथ गैंगरेप हुआ और फिर उसे मार दिया गया। पुलिस ने उसके कथित बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है और मामले को हत्या के एंगल से जांच रही है। बताया जा रहा है कि मृतका गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में सोशियोलॉजी की छात्रा थी और धरापुर की रहने वाली थी। शनिवार सुबह गुवाहाटी के बाहरी इलाके गरल के रूद्रा किचन होमस्टे में उन्हें गंभीर हालत में पाया गया। तीन युवक उसे गरल के लोकल हेल्थ सेंटर ले गए। वहां से उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने क्या बताया?
परिवार के अनुसार, मृतका शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर से निकली थीं। उसने कहा था कि दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने जा रही हैं। रात करीब 10 बजे उन्होंने मां को फोन कर बताया कि देर हो गई है, इसलिए एक दोस्त के साथ यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रुक जाएंगी। परिवार का कहना है कि इसके बाद वह होमस्टे पहुंच गईं। पिता ने रविवार सुबह पत्रकारों से कहा कि यह गैंगरेप का मामला है। शरीर पर निशान हैं। मारने से पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया।

इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बेटी को रस्सियों से बांधा गया था। उन्होंने कहा कि शरीर पर निशान बताते हैं कि हत्या से पहले उसे टॉर्चर किया गया। पिता के मुताबिक, आधी रात को बेटी ने मां को फोन कर कहा था कि वे मुझे मार डालेंगे। इसके बाद फोन शायद छीन लिया गया। रात करीब 2 बजे फिर फोन आया। उसकी मां से कहा कि उसे बुरी तरह पीटा गया है। इतना कहते ही फोन कट गया। परिवार का कहना है कि इसके बाद बेटी से कोई संपर्क नहीं हो सका।

आसिफ अली गिरफ्तार
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आसिफ अली नामक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह होमस्टे में मृतका के साथ रुका हुआ था। दूसरी ओर आसिफ का दावा है कि उसने छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। उसने पुलिस से बताया कि वह उसे नीचे उतारा। लेकिन परिवार इस बात को पूरी तरह खारिज कर रहा है।

दूसरी ओर गुवाहाटी पश्चिम के पुलिस डिप्टी कमिश्नर बोलिन देवरी ने कहा कि हम उसके बयान पर यकीन नहीं करते। जांच जारी रखनी होगी। उन्होंने साफ कहा कि जांच अभी शुरुआती दौर में है और पुलिस को शक है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। पुलिस के अनुसार, शरीर या फर्श पर खून नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर मामला क्या है।

पूछताछ जारी
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस होमस्टे के मालिक, केयरटेकर और अन्य स्टाफ से पूछताछ कर रही है। होमस्टे को सील कर दिया गया है। पुलिस रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और निमिषा का मोबाइल फोन जब्त कर चुकी है। वहीं, होमस्टे स्टाफ का कहना है कि रात में कमरे से आवाजें आई थीं। केयरटेकर ने बताया कि एक युवक चीख रहा था। जब कर्मचारी कमरे की तरफ गए तो लड़की फर्श पर पड़ी थी और युवक उसे पकड़े हुए था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल पुलिसिया जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts