Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कार-बाइक में जोरदार भिड़ंत : महिला की मौत, युवक और दो बच्चे घायल
छत्तीसगढ़

कार-बाइक में जोरदार भिड़ंत : महिला की मौत, युवक और दो बच्चे घायल

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर शनिवार को कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई. हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक और दो बच्चे घायल हो गए. घटना हीरापुर मोड़ के पास की बताई जा रही है. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

मां और दो बच्चों को बाइक पर लेकर जा रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, बाइक पर युवक अपनी मां और दोनों बच्चों को लेकर जा रहा था. इसी दौरान बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर हीरापुर मोड़ के पास उसकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक पर सवार चारों लोग हादसे का शिकार हो गए. दुर्घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक और दोनों बच्चे घायल हो गए.

जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल युवक और दोनों बच्चों का इलाज जारी है. हादसे में जान गंवाने वाली महिला और घायल हुए सभी लोग ग्राम अंगारी के निवासी बताए जा रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस
यह हादसा बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी सामने आई है. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और कार-बाइक की टक्कर कैसे हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस की जांच के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts