Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • एक्टिवा-बाइक की टक्कर के बाद भारी वाहन ने कुचला, युवती समेत दो की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़

एक्टिवा-बाइक की टक्कर के बाद भारी वाहन ने कुचला, युवती समेत दो की दर्दनाक मौत

कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, सड़क पर गिरते ही दोनों आए भारी वाहन की चपेट में; मौके पर तोड़ा दम

कोरबा। जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक्टिवा सवार युवती और बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सवार अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान वहां से गुजर रहा भारी वाहन उनके ऊपर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक भारी वाहन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक्टिवा सवार युवती ने भी गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, पहचान की कोशिश जारी

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल 112 और संजीवनी वाहन को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts