Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • स्टेशन चौक में बलवा, आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायगढ़ आसपास

स्टेशन चौक में बलवा, आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़।  शहर के स्टेशन चौक में 5 जून को  हथियार लहराते हुए कुछ लोगो का वीडियो वायरल हुआ था, जिसेे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए घटनास्थल के पास दुकान लगाने वालों और गवाहों से पूछताछ की गई। घटना में शामिल 8 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार तलवारें और एक हॉकी स्टिक बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि 14 जून को आदित्य श्रीवास और अभिषेक ठाकुर जेल में बंद उनके साथी बजरंग यादव से मिलने गए थे। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद राजू श्रीवास ने अपने साथी चाहत शुक्ला और अभिषेक ठाकुर के साथ मिलकर मारपीट की योजना बनाई जिसके बाद गत 15 जून को वे हथियार लेकर नटवर स्कूल के पास पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अभिषेक सिंह पर आर्म्स एक्ट और मारपीट के 10 मामले, सोनू ठाकुर पर मारपीट के 06 मामले, भौमिक चौहान पर मारपीट और बलवा के 03 मामले, करण चौहान पर बलवा समेत मारपीट के 04 मामले और राजू उर्फ आदित्य श्रीवास पर हत्या के प्रयास समेत मारपीट के 04 मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts