Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  •  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 28 जुलाई 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी वीर जवानों, अधिकारियों एवं उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा का मजबूत प्रहरी है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने में सीआरपीएफ के जवान अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वाेच्च समर्पण के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सीआरपीएफ के वीर जवान मातृभूमि की रक्षा, आतंकवाद एवं नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। उनका शौर्य और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी जवानों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए कहा कि पूरा देश उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा को सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ नमन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts