Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रक्षाबंधन पर मायके नहीं पहुंची महिला तो खुला हत्या का राज, लिव-इन पार्टनर ने शव सेप्टिक टैंक में छिपाया
छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन पर मायके नहीं पहुंची महिला तो खुला हत्या का राज, लिव-इन पार्टनर ने शव सेप्टिक टैंक में छिपाया

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लिव-इन पार्टनर पर 33 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में छिपाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को मारपीट के बाद महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगा दिया। रक्षाबंधन पर महिला के मायके नहीं पहुंचने पर भाइयों ने उसकी तलाश शुरू की और सेप्टिक टैंक से शव बरामद होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह पूरा मामला श्यांग थाना अंतर्गत बरपाली गांव का है। बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय संतोषी आरोपी मनोज उरांव के साथ लिव-इन में रह रही थी। वही उरांव नशे का आदी था। 27 अगस्त को उसने संतोषी के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसके शव को बाड़ी के सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया और उसके भाईयों को गुमराह करते रहा।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
रक्षाबंधन पर जब संतोषी घर नहीं पहुंची, तो उसके भाईयों ने खोजबीन शुरु की। इस दौरान उन्होंने घर के बाड़ी में सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला देखा और बदबू आने पर उसकी तलाशी ली, तो संतोषी का शव उसके अंदर मिला।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और फिर पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला। फिलहाल संतोषी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और 5 सितंबर से फरार आरोपी मनोज उरांव की तलाश शुरु कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts