Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बच्ची की मौत से गुस्साए शख्स ने पेट्रोल पंप में लगाई आग, दो बाइक फूंकी; आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बच्ची की मौत से गुस्साए शख्स ने पेट्रोल पंप में लगाई आग, दो बाइक फूंकी; आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वह हैरान कर देने वाली है। आरोपी ने पेट्रोल पंप के सामने खुले नाले में गिरकर हुई बच्ची की मौत से गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया था।

पेट्रोल पंप परिसर में की आगजनी
बता दें कि SP भावना पांडेय के निर्देश में जिले में असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पेट्रोल पंप के दो बाइकों में लगाई आग
पूरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप का है। आरोपी की पहचान जीवन निषाद (47) निवासी वार्ड क्रमांक 01, मेघा के रूप में हुई है। 1 अक्टूबर की रात करीब 01:30 बजे आरोपी पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पेट्रोल नोजल में आग लगाने का प्रयास किया। इसमें सफल नहीं होने पर उसने परिसर में खड़ी दो बाइकों को माचिस मारकर मौके से फरार हो गया।

मगरलोड पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 194/2026, धारा 296, 326(एफ) एवं 324(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आई वजह
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 26 सितंबर को पेट्रोल पंप के सामने खुले नाले में बच्ची गिर गई थी और महानदी में आई बाढ़ के पानी में बहकर उसकी मौत हो गई थी। आरोपी उस बच्ची को बेटी की तरह मानता था और उसकी मौत से वह गुस्से में था। साथ ही उसकी मौत के लिए पेट्रोल पंप प्रबंधन को जिम्मेदार मानता था, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल होने वाला माचिस और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts