Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के सवालों पर CM साय का पलटवार, कहा- चुनाव हारते ही EVM पर ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस
छत्तीसगढ़

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के सवालों पर CM साय का पलटवार, कहा- चुनाव हारते ही EVM पर ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस देशभर में जनता का विश्वास खो चुकी है। जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तब उसे EVM पर कोई शंका नहीं होती, लेकिन चुनाव हारने के बाद EVM पर ठीकरा फोड़ा जाता है।

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग और SIR को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने हाल के दिनों में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जब कांग्रेस का जनता के बीच विश्वास कम हो रहा है तो वह देश के सामने अलग-अलग बहाने रख रही है।

भूपेश बघेल के ‘घायल शेरनी’ बयान पर सीएम का पलटवार
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा नेता स्मृति ईरानी को ‘घायल शेरनी’ कहे जाने पर भी सीएम विष्णु देव साय ने पलटवार किया है। सीएम साय ने कहा कि भूपेश बघेल को भाजपा की चिंता छोड़कर अपनी चिंता करनी चाहिए। बघेल को पंजाब से जिम्मेदारी से हटाकर अब असम की जिम्मेदारी दी गई है।

साय ने कहा कि भूपेश बघेल को असम में पहली बार में ही विरोध का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि हाल ही में असम के नगांव में चुनाव प्रचार के दौरान भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव की घटना सामने आई थी, जिसमें कांग्रेस ने हमले के आरोप लगाए थे। सीएम साय ने कहा कि भूपेश बघेल अपनी चिंता करें और भाजपा की चिंता न करें तो बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts