अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत के बाद उसके साथ रह रही प्रेमिका ने भी अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका के बयान के मुताबिक, युवक ने पहले खुद अपना गला काटा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, युवक पिछले करीब 10 साल से अपनी प्रेमिका के साथ किराए के मकान में रह रहा था. घटना के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वहीं, उसके साथ रह रही प्रेमिका ने भी अपना गला काट लिया. गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रेमिका का कहना है कि उसके प्रेमी ने खुद अपना गला काटा था. इसके बाद उसे खून से लथपथ देखकर उसने भी अपना गला काट लिया. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है.
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. घर के दरवाजे पर युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ. दीवार पर भी खून के निशान मिले. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए. युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले में की जांच में जुटी हुई है. घटना के कारणों की तलाश की जा रही है.















