Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • खेल जगत
  • स्वच्छता का निरीक्षण करने आएगी एनजीटी, तैयार नहीं निगम
खेल जगत

स्वच्छता का निरीक्षण करने आएगी एनजीटी, तैयार नहीं निगम

इसी हफ्ते आएगी एनजीटीकी पांच सदस्यीय टीम,

निकायों का करेगी अवलोकन

न्यूज डेस्क रायगढ़। निकायों में स्वच्छता की जांच करने क लिए एनजीटी यानि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम इसी सप्ताह रायगढ़ आने वाली है। टीम न सिर्फ नगर निगम क्षेत्र स्वच्छता का आंकलन करेगी बल्कि शहर में कचरे की रिसाइक्लिंग और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की भी जांच करेगी। लेकिन रायगढ़ नगर निगम इसके लिए जरा भी तैयार नहीं है। जानकर हैरत होगी कि नगर निगम अब तक कचरे के निष्पादन के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं कर पाया है। और तो और कचरे को नष्ट करने रिसाइकल यूनिट भी इंस्टाल नहीं हो पाया है। ऐसे में अव्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
दरअसल एनजीटी ने प्रदेश के सभी निकायों से कचरे का निष्पादन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी मांगी थी। निकायों की ओर से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की जो जानकारी दी गई थी को काफी भ्रामक थी। खुद रायगढ़ नगर निगम ने ही शहर में 42 फीसदी कचरे को रिसाइकल करना बताया था। आंकड़े सामने आने के बाद एनजीटी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है जो कि प्रदेश के निकायो का निरीक्षण करेगी। रायगढ नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण के लिए पांच सदस्यीय टीम 28 जून को रायगढ आने वाली है। हालांकि हकीकत ये है कि निरीक्षण को लेकर नगर निगम तैयार ही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक रिसाइकल यूनिट नहीं लग पाने की वजह से नगर निगम अब तक कचरे की रिसाइक्लिंग नहीं कर पाया है। नगर निगम का बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट भी अब तक शुरु नही हो पाया है। इतना ही नहीं शहर भर के कचरे को इकट्ठा कर नष्ट करने के लिए बनाये गये ट्रेचिंग ग्राउंड को भी निगम शहर से बाहर शिफ्ट नहीं कर पाया है। एनजीटी ने दो साल पहले इस पर आपत्ति जताते हुए जुर्माने की चेतावनी दी थी। अब चूंकि दो से तीन दिन में टीम निरीक्षण के लिए फिर से आने वाली है ऐसे में शहर की लचर सफाई व्यवस्था को लेकर निगम सवालों के घेरे में है। विपक्ष का आरोप है कि नगर निगम शुरुआती दौर से ही स्वच्छता को लेकर गंभीर नहीं रहा जिसके चलते शहर की रैंकिंग लगातार गिर रही है। इस बार भी निरीक्षण में निगम खराब प्रदर्शन होना तय है। इधऱ मेयर शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर होने का दावा कर रही हैं। मेयर जानकी काटजू का कहना है कि एनजीटी की टीम के दौरे को देखते हुए स्वच्छता अमले को अलर्ट किया गया है। अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर भी शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर का कहना है कि कचरे की रिसाइकल यूनिट के लिए भी टेंडर प्रक्रिया में है। नगर निगम बेहतर करने का प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts