Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर सुकमा में दिखा खेलों का जोश
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सुकमा में दिखा खेलों का जोश

10 टीमों ने लिया हिस्सा, कोंटा बना फुटबॉल कप का विजेता

सुकमा, 30 जूलाई 2026. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में सुकमा के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। मैदान पर दिनभर रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा।

प्रतियोगिता में जिले की 8 पुरुष एवं 2 महिला टीमों ने दमखम दिखाया। सुबह 10 बजे शुरू हुए मुकाबले शाम 6 बजे तक चले, जहां खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, जोश और खेल भावना से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हर मुकाबले में जीत के लिए खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंक दी और मिनी स्टेडियम खेलप्रेमियों की तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।

रोमांच से भरपूर मुकाबलों के बीच कोंटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रणनीति के दम पर प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए विजेता का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता ने जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और जिले में खेल गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता की सफलता से खिलाड़ियों के साथ-साथ खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री कैलाश कश्यप, कोच श्री शिवेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, पत्रकारगण और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts