रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को तेज करने शहरी क्षेत्र के साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरा फोकस कर रही है। इसी कड़ी मे भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव आज सदस्यता अभियान को लेकर रायगढ़ प्रवास पर रहे जहाँ उन्होंने रायगढ़ विधानसभा कि सदस्यता अभियान को लेकर संगठनात्मक बैठक लिया ।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने विधानसभा स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए भाजपा सदस्यता अभियान कि विस्तृत जानकारी लिया ,उन्होंने मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री,सदस्यता टोली,शक्ति केंद्रो के सदस्यता सहयोगियों और बुथों के सदस्यता प्रभारियों से चर्चा कर चल रहे सदस्यता अभियान मे कितने सदस्य बनाये गये कि जानकरी लिया , उन्होंने सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी देते बताया कि रायगढ़ जिले में तीन लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने है जिसके अंतर्गत रायगढ़़ विधानसभा में एक लाख सदस्य बनाने है जिसके लिए रायगढ़ विधानसभा के पांचो मंडलो में बीस हजार बनाने है जिसके लिए घर घर जाकर भाजपा के कार्यकर्ता संपर्क करे व सदस्यता अभियान से जुडने आग्रह करें। आगे उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान में सदस्य बनने के लिए आनलाईन सदस्यता फार्म के साथ आफलाईन फार्म भी भरना जरुरी है | साथ ही अभियान में और अधिक तेजी लाने को कहा एवं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाने को कहा, साथ ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने कि बात कही |
रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुआ कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के सदस्य बनाने दो सितम्बर से सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र, अपने बूथ स्तर पर भाजपा के अधिकतम सदस्य बनाने में अग्रणी रहे। देश सहित प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है जिससे हमें केंद्र और राज्य दोनों के योजनाओं से लाभार्थियों से संपर्क कर अभियान से जुडने आग्रह करें, साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के सदस्य बनाना है।
सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी है हमारी विचारधारा की पार्टी है, भाजपा के रीति-नीति को एक-एक कार्यकर्ता तक पहुंचाना है इस बार हमारा लक्ष्य पिछले बार से कहीं ज्यादा है इसीलिए हमें भी ज्यादा काम करना है पूरे देश में लोग भाजपा से जुड़ना चाह रहें हैं हमारे सभी वरिष्ठ नेता, सभी मंडलो में शक्ति केंद्रो में और बूथों तक अतिथि के रूप में जा रहे हैं | साथ ही उन्होंने बैठक में अपेक्षित सदस्यों कि जानकारी लिया और अभियान के तहत आए सामाग्री के बुथ स्तर तक पहुंचे इसकी चर्चा किया | विधानसभा स्तरीय के सदस्यता अभियान के बैठक का मंच संचालन अंशु टुटेजा एवं आभार प्रदर्शन डिग्रीलाल साहु द्वारा किया गया |
आज के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा,ब्रजेश गुप्ता,अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गोयल , सुभाष पाण्डेय ,भाजपा वरिष्ठ नेत्री शीला तिवारी भाजपा जिला मंत्री विलिस गुप्ता,सुरेन्द्र पाण्डेय,रंजु संजय ,नेता प्रतिपक्ष पुनम सोलंकी, अनुपम पाल,कार्यालय मंत्री अमरदीप सिंह जटाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष डिग्रीलाल साहु, भाजपा जुटमिल मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा,भाजपा लोईंग मंडल अध्यक्ष सुकलाल चौहान, पुसौर मंडल अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता,भाजपा नगर महामंत्री सुमित शर्मा, जुटमिल मंडल महामंत्री मुक्तिनाथ बबुआ,कोड़ातराई मंडल महामंत्री दीपक गुप्ता ,दुर्गा देवांगन,मंजुलता नायक सहित सैकड़ो कि संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं कि उपस्थिति रही ।








