रायपुर. भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार को मैराथन बैठकों का दौर चलेगा. सुबह 11 बजे भाजपा विधायकों की बैठक शुरू हुई. इसमें दीपेश साहू, भावना बोहरा, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले, रेणुका सिंह समेत कई विधायक शामिल हुई. 1 घंटा 40 मिनट तक चली बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.
विधायकों के बाद भाजपा सांसदों की बैठक हुई. बैठक में भोजराज नाग, सांसद चिंतामणि महाराज, सांसद कमलेश जांगड़े सेत सभी भाजपा सासंद शामिल हुई. स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू के अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी बैठक ले रहे हैं. आगामी राजनीतिक रणनीति के अलावा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा जारी है.
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सांसदों की बैठक खत्म होने के बाद राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक होनी है. इसके बाद कोर ग्रुप की बैठक होनी है. वहीं विचार परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा.














