Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कोबरा ने शख्स को डसा, डॉक्टर ने कहा- सांप लेकर आओ, फिर अस्पताल पहुंचा नाग
छत्तीसगढ़

कोबरा ने शख्स को डसा, डॉक्टर ने कहा- सांप लेकर आओ, फिर अस्पताल पहुंचा नाग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सांप के काटने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां घर के अंदर झाड़ी साफ करते समय एक व्यक्ति को कोबरा सांप ने डस लिया। इसके बाद परिजन उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सांप की प्रजाति की पहचान के लिए उसे अस्पताल लाने को कहा, ताकि मरीज का इलाज सही तरीके से शुरू किया जा सके। इसके बाद स्नेक कैचर ने कोबरा को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। इतिहास

झाड़ी साफ करते समय सांप से डसा
जानकारी के अनुसार, दादर क्षेत्र निवासी रामदयाल अपने घर के अंदर झाड़ी साफ कर रहा था। इसी दौरान वह जमीन में बने एक बिल के पास पहुंचा। बिल के अंदर कोबरा सांप छिपा हुआ था। जैसे ही रामदयाल ने झाड़ी हटाने की कोशिश की, सांप अचानक बिल से बाहर निकला और उसे डस लिया। इसके बाद वह वापस बिल में घुस गया।

स्नेक कैचर ने किया कोबरा का रेस्क्यू
सांप के डसने के बाद रामदयाल को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सांप की पहचान के बारे में जानकारी मांगी, ताकि यह पता चल सके कि मरीज को किस प्रजाति के सांप ने डसा है। इसके बाद स्नेक कैचर को मौके पर बुलाया गया। स्नेक कैचर ने घर में बने बिल से सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद कोबरा को अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों को दिखाया गया।

स्नेक कैचर ने बताया कि सांप को अस्पताल इसलिए लाया गया था, क्योंकि अस्पताल से फोन आया था कि जब तक यह पता नहीं चलेगा कि कौन सा सांप है, तब तक मरीज का इलाज शुरू करने में दिक्कत होगी। इसलिए सांप को अस्पताल लाकर डॉक्टर को दिखाया गया। फिलहाल, रामदयाल का जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts