Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • Weather Update:छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का प्रकोप, पारा 45°C पार;जानें आज का ताजा मौसम अपडेट
छत्तीसगढ़

Weather Update:छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का प्रकोप, पारा 45°C पार;जानें आज का ताजा मौसम अपडेट

देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

सबसे ज्यादा गर्मी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में दर्ज की गई, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ये दोनों शहर शुक्रवार को देश के सबसे गर्म स्थान रहे।

वहीं, टॉप-10 सबसे गर्म शहरों की सूची में मध्य प्रदेश के रतलाम और उमरिया भी शामिल रहे। रतलाम में तापमान 44°C और उमरिया में 43.8°C रिकॉर्ड किया गया।

तेज गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, ताकि बच्चों को राहत मिल सके।

कैसा रहेगा आज का मौसम ?

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। पूर्वी भारत में, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे इस क्षेत्र में गर्मी का मौजूदा दौर जारी रहने का संकेत मिलता है।

पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मध्य भारत के कुछ इलाकों में भी मौसम करवट ले सकता है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और केरल में भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

20 अप्रैल को झारखंड और ओडिशा के कई क्षेत्रों में हीटवेव चलने की संभावना है। तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। ओडिशा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रह सकता है। पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

21 अप्रैल को झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्मी के साथ उमस बढ़ेगी। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में फिर से भारी बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का खतरा है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts