Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बगीचा स्थित वेदांश राइस मिल सील : जांच में 9,700 क्विंटल धान कम पाया गया
छत्तीसगढ़

बगीचा स्थित वेदांश राइस मिल सील : जांच में 9,700 क्विंटल धान कम पाया गया

रायपुर, 13 जनवरी 2026. जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खपत के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर विकासखंड बगिया स्थित वेदांश राइस मिल को जांच में भारी अनियमितता पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन में लगभग 9,700 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसे प्रशासन ने गंभीर अनियमितता माना है।

कलेक्टर श्री व्यास ने जिले में धान से संबंधित गतिविधियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध परिवहन, भंडारण एवं खपत के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशानुसार खाद्य विभाग, राजस्व विभाग एवं मार्कफेड की संयुक्त जांच टीम द्वारा वेदांश राइस मिल का निरीक्षण किया गया। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उपलब्ध अभिलेखों एवं भौतिक स्टॉक के मिलान में भारी अंतर पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राइस मिल को सील करते हुए आगे की जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts