Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
देश-विदेश

अनोखी शादी: एक मंडप, एक दुल्हा लेकिन दुल्हन 2

कर्नाटक के चित्रदुर्ग से हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपका भी सिर घूम जाएगा। यहां एक शख्स ने एक साथ एक ही मंडप पर 2 लड़कियों से शादी कर ली। जानकारी के मुताबिक ये दोनों लड़कियां बेस्ट फ्रेंड्स हैं और उन्हें इस अनोखी शादी से कोई परेशानी नहीं हुई।

इस अनोखी शादी समारोह का आयोजन कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के होरापेट इलाके में स्थित एक भव्य पैलेस में किया गया था। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां बीते 16 अक्टूबर को 25 वर्षीय वसीम शेख अपने दो सबसे करीबी दोस्तों, शिफा शेख और जन्नत मखंडर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। खास बात यह रही कि इस शादी में तीनों परिवार भी शामिल हुए।
इस शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जहां दोनों दुल्हनें एक जैसी शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। वहीं वसीम दोनों का हाथ पकड़े तस्वीरें खिंचाता हुआ नजरा आया। इस जोड़े से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि तीनों कई सालों से पक्के दोस्त थे और इसीलिए उन्होंने साथ रहने का फैसला लिया है।

इस शादी ने बीते दिनों हिमाचल के सिरमौर जिले से आई खबर की यादें ताजा कर दी हैं। यहां शिलाई गांव में हाटी समुदाय के दो सगे भाइयों, प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने, सुनीता चौहान नाम की एक ही युवती से शादी कर ली थी। उन्होंने इस शादी को पुरानी ‘जोड़ीदार’ प्रथा पर आधारित बताया था। इस परंपरा के तहत परिवार की जमीन को बंटने से रोकने और एकजुटता बनाए रखने के लिए एक महिला दो या दो से अधिक भाइयों से शादी करती है। इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी, जहां कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, तो कुछ ने इसे उनकी संस्कृति का हिस्सा बताया। वहीं भाइयों ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि यह फैसला उनका आपसी और सहमति से लिया गया था और उन्हें अपनी इस परंपरा पर गर्व है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में राजस्व कानूनों के तहत इस प्रथा को मान्यता प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts