Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • दो चचेरे भाइयों को ट्रेलर ने रौंदा, 12 वर्षीय बच्चे की गई जान
क्राइम

दो चचेरे भाइयों को ट्रेलर ने रौंदा, 12 वर्षीय बच्चे की गई जान

30 जून, रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय एक बालक की जान चली गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर की लापरवाही से हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुनुंद निवासी रामअवतार राठिया (19) सोमवार को अपने चचेरे भाई रूपेश राठिया (12) के साथ मोटरसाइकिल पर ग्राम हाटी ट्रैक्टर का सामान लेने गया था। दोनों सामान लेकर वापस लौट रहे थे, तभी मुनुंद स्थित अर्जुन ढाबा के पास यह भीषण हादसा हो गया।

हादसे को अंजाम देने वाला ट्रेलर छाल की ओर से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से गिर गए और अनियंत्रित ट्रेलर का पहिया छोटे रूपेश के ऊपर चढ़ गया। इस भयानक हादसे में रूपेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, बाइक चालक रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
दूसरी घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। सोमवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिंह ढाबा, लोहरसिंग के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।

जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसने हल्के नीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोवर पहन रखा था।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश के साथ-साथ मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts