सोमवार को दिन रेलवे सेक्टर की कंपनियों के लिए शानदार रहा है। आज आईआरसीटीसी, रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और जूपिटल वैगंस के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। रेलवे सेक्टर की इन कंपनियों के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह किराया में बढ़ोतरी का नया ऐलान है। सरकार की तरफ से रेलवे के किराये में इजाफा किया गया है। जोकि 26 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगा।
1 प्रतिशत से अधिक चढ़ा आईआरसीटीसी का शेयर
आईआरसीटीसी के शेयर आज एनएसई में 1.30 प्रतिशत की तेजी के बाद 683.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इससे पहले सोमवार की सुबह कंपनी के शेयर 679.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर खुले थे। इस कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी सितंबर तिमाही तक 37.60 प्रतिशत थी।
रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में 3% की तेजी
RailTel Corporation of India के शेयरों का भाव भी बढ़ा हुआ है। 3 प्रतिशत की उछाल की वजह से इस रेलवे स्टॉक की कीमत सोमवार को दिन में 346.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। यह रेलवे स्टॉक 334.40 रुपये के स्तर पर खुला था। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एलन मस्क की स्टारलिंक के साथ बातचीत में है। भारत में स्टारलिंक, रेलटेल को अपना पार्टनर बना सकती है। बता दें, बीते तीन साल में इस रेलवे स्टॉक की कीमतों में 178 प्रतिशत की तेजी आई है।
जूपिटर वैगन्स को खरीदने की मची है आज होड़
Jupiter Wagons Limited के शेयर दिन में 19 प्रतिशत की उछाल के बाद 310.65 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए। एनएसई में कंपनी का शेयर आज सुबह 269.10 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ था। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह प्रमोटर्स का कदम है। कंपनी के प्रमोटर 0.55 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाई है। बता दें, आज सबका ध्यान खींचने वाले इस स्टॉक की कीमतों में पिछले एक साल में 43 प्रतिशत की गिरावट आई है।















