Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • आज रक्षा बंधन पर सुबह 04:22 बजे से ब्रह्म मुहूर्त, जानें राखी बांधने का शुभ समय
रायगढ़ आसपास

आज रक्षा बंधन पर सुबह 04:22 बजे से ब्रह्म मुहूर्त, जानें राखी बांधने का शुभ समय

भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षा बंधन इस बार 09 अगस्त 2025, शनिवार को है। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं होने के कारण पूरा दिन राखी का पर्व मनाने के लिए उत्तम रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार, रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से भाई-बहन को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। रक्षा बंधन का पर्व इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:22 बजे से प्रारंभ होगा। जानें 09 अगस्त को राखी बांधने के शुभ मुहूर्त क्या हैं।

सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है रक्षा बंधन:
रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि 08 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो चुकी है, जो कि 09 अगस्त को 01 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।

रक्षा बंधन पर राखी बांधने के ब्रह्म मुहूर्त से लेकर अन्य शुभ मुहूर्त: रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 22 मिनट से सुबह 05 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 47 मिनट से दोपहर 02 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 06 मिनट से शाम 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

भद्रा का साया नहीं लेकिन राहुकाल की अड़चन:
हिंदू धर्म में भद्राकाल में राखी बांधना वर्जित है। लेकिन इस बार रक्षा बंधन के भद्रा सूर्योदय से पूर्व समाप्त हो जाएगी। भद्रा का साया भले ही राखी पर नहीं रहेगा लेकिन राहुकाल की अड़चन आएगी। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को भी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना गया है। 09 अगस्त को राहुकाल सुबह 09 बजकर 07 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts