Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • मांड नदी में मिला ठेकेदार का शव, स्कूटी और मोबाईल पुल मिला था
रायगढ़ आसपास

मांड नदी में मिला ठेकेदार का शव, स्कूटी और मोबाईल पुल मिला था

रायगढ. जिले में मांड नदी में डूबे एक ठेकेदार का शव आज डीडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाला है। मर्ग पंचनाम कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ क्षेत्र के नीचेपारा निवासी संजय शर्मा का स्कूटी और मोबाईल कल शाम डोंगा घाट स्थित मांड नदी पुल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा था कि संजय शर्मा ने उफनती मांड नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए शाम तकरीबन 5 बजे से पुलिस एवं डीडीआरएफ की टीम संजय शर्मा की पतासाजी में जुट गई थी। इस दौरान घटना स्थल से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर हाटी और खडगांव के पास आज सुबह संजय शर्मा का शव नदी में तैरता हुआ मिला। बहरहाल शव मिलने की जानकारी के मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहंुची और मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है।

दो दिन से लापता युवक की नदी में मिली लाश
इसी तरह घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कमतरा निवासी गंगाराम राठिया पिता अमर सिंह राठिया 37 साल युवक की लाश आज तैरते हुए कुरकुट नदी में मिली है। बताया जा रहा है कि 25 जुलाई को ग्रामीण नहाने गया हुआ था, संभवतः नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई होगी। गंगाराम की दो दिनों से पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच आज सुबह नहाने गए लोगों ने पानी में तैरते हुए शव देखकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts