विवाह समारोह में दो परिवारों को 20 हजार की दी मदद।

न्यूज डेस्क। गाँव के सरपंच मीनाक्षी टेकलाल नायक एवं उपप्रधान सुरेन्द्र कुर्रे ने हाल ही में गाँव की दो शादी समारोहों में उदारता का परिचय देते हुए प्रत्येक परिवार को 20-20 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

गांव की रहने वाली चंदा की पुत्री की शादी एवं बासुदेव साव के घर शादी समारोह में गाँव के प्रतिनिधिमंडल ने शिरकत की। इस दौरान संरपच मीनाक्षी नायक, उपसरपच सुरेन्द्र कुर्रे, पंचायत सदस्य गीता महंत, चंद्रकला पंकज, फागुलाल नायक, सदानंद नायक, लखन नायक, जयप्रकाश नायक, उमाशंकर नायक, बालमुकुंद चौधरी, अश्विनी नायक, दिनमणि पटेल, भोजराम पटेल और बृजेंद्र त्रिपाठी सहित गाँव के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। दरअसल सरपंच ने चुनाव जीतने के पहले ग्रामीणों से वादा किया था।

वादे के अनुसार पंचायत सदस्यों ने दोनों परिवारों को 20-20 हज़ार रुपये की सहायता राशि भेंट कर उनके नवजीवन को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने गाँव के विकास कार्यों को भी तेज़ी से शुरू करने का आश्वासन दिया है। गाँव वासियों ने प्रधान की इस पहल की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को सामुदायिक सहयोग की मिसाल बताया। अब सभी की नज़रें गाँव के तरक्की की ओर हैं, जहाँ नए विकास कार्यों से खुशहाली की उम्मीद बढ़ी है।













