Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में छात्र विश्वनाथ पाव विकासखंड स्तर पर प्रथम
रायगढ़ आसपास

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में छात्र विश्वनाथ पाव विकासखंड स्तर पर प्रथम

पंचपारा स्कूल के छात्रों ने हासिल की शानदार सफलता
रायगढ़, 20 मार्च 2026/
पुसौर विकासखंड में युवाओं को भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, महान विभूतियों एवं धर्म-कर्म के वैज्ञानिक आधार से परिचित कराने हेतु अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार एवं विद्या भारती द्वारा एक ज्ञानवर्धक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, इतिहास और आध्यात्मिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
इस प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक शाला पंचपारा के छात्र विश्वनाथ पाव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर तृतीय एवं विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, संकुल एवं पूरे विकासखंड का नाम गौरवान्वित किया। वहीं, विद्यालय की अन्य प्रतिभाशाली छात्राओं कु. सीमा पाव ने द्वितीय एवं कु. पूनम पाव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्था की उपलब्धियों में चार चाँद लगाए।
उक्त सफलता के उपलक्ष्य में संकुल प्राचार्य श्रीमती चंद्रकांता खरे, प्रधान पाठक मा. शा. गुणमणी गुप्ता, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला हेमसागर साव, सीएसी श्रवण कुमार साव सहित शिक्षकगण दुरेंद्र नायक, जान्हवि देहरी, जानकी गुप्ता, जितेंद्र पटेल, नीतू प्रधान, नरेश चौहान एवं श्यामदयाल पटेल की उपस्थिति में पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सतत प्रगति की कामना की। कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts