यूथ ओडीआई सीरीज में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला बुधवार को बेनोनी में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ गेंदबाजी चुनी है। युवा वनडे सीरीज में भारतीय युवा खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। जारी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे हैं और गेंदबाजों का भी प्रदर्शन शानदार रहा है। दोनों मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं, पहले मैच में भारत ने अफ्रीका को 25 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी के नेतृत्व वाली टीम ने 8 विकेट से दमदार जीत हासिल की। भारतीय कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली थी।















