Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • खेल जगत
  • टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड से ड्रॉप हुए शुभमन गिल खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी
खेल जगत

टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड से ड्रॉप हुए शुभमन गिल खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी

नई दिल्ली. भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से खेलेंगे। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी। अगले महीने वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ओडीआई सीरीज में खेलेंगे लेकिन उससे पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट का रुख किया है। पंजाब की टीम ने उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपने 18 सदस्यों वाले स्क्वाड में जगह दी है। ट्रॉफी का आगाज 24 दिसंबर से हो रहा है।

शुभमन गिल के आने से पंजाब की टीम काफी मजबूत हो गई है। उसमें उनके अलावा अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे नाम हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के मैच 50-50 ओवरों के होते हैं।

शुभमन गिल के पास इस घरेलू टूर्नामें में अपनी लय को हासिल करने का मौका रहेगा। पंजाब की टीम विजय हजारे ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के खिलाफ मैच से करेगी। वह लीग चरण के अपने सभी सातों मैच जयपुर में खेलेगी।

पंजाब की टीम इस बार विजय हजारे ट्रॉफी जीतने की तगड़ी दावेदार है। पिछले सीजन में टीम क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गई थी। गिल के आने से पंजाब की बल्लेबाजी और भी मजबूत हो गई है। टीम में गिल और अभिषेक शर्मा के अलावा प्रभसिमरन सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, नमन धीर, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह और हरप्रीत सिंह बरार जैसे बल्लेबाज हैं।

पंजाब की गेंदबाजी भी धारदार है। अर्शदीप सिंह पिछली बार विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस बार भी उनसे धारदार गेंदबाजी की उम्मीद है। उनके अलावा पंजाब के पास गुरनूर बरार और कृष भगत जैसे गेंदबाज हैं जो किसी भी मैच में अपनी छाप छोड़ने की क्षमता रखते हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब का स्क्वाड
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, नमन धीर, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जश्नप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, हरप्रीत बरार, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts