Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • गूगल मैप देख कर जा रही महिला की ऑडी खाड़ी में जा गिरी
देश-विदेश

गूगल मैप देख कर जा रही महिला की ऑडी खाड़ी में जा गिरी

नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में गूगल मैप की गलती के कारण शुक्रवार देर रात एक महिला की कार खाड़ी में जा गिरी। घटना के समय महिला गूगल मैप के निर्देशों पर अपनी कार चला रही थी। लेकिन संयोग से वहां मौजूद समुद्री सुरक्षा पुलिस की सतर्कता से महिला की जान बच गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को खाड़ी से बाहर निकाला गया।

घटना शुक्रवार रात लगभग 1 बजे की है, जब महिला खारघर से अपनी ऑडी कार लेकर अपने मित्र से मिलने निकली थी। तेज बारिश के बीच वह गूगल मैप के सहारे अपनी दोस्त के पास जा रही थी। बेलापुर ब्रिज के पास महिला को ब्रिज के ऊपर जाना था, लेकिन नेविगेशन की गलती या गूगल मैप की अपडेट में देरी के कारण वह सीधे सर्विस रोड पर चली गई, जहां आगे खाड़ी थी और कार उसमें गिर गई।

सागरी पुलिस के जवान और अटल सेतु के सुरक्षा प्रहरी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत पानी में कूदकर महिला को बचाया। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संदेश सदाशिव रेवले ने बताया कि यह गूगल मैप के कारण हुई कई दुर्घटनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि महिला की कार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही थी और तेज बारिश के कारण महिला ने पुलिस वालों की आवाज नहीं सुनी क्योंकि कार के कांच बंद थे।

महिला काफी डरी हुई थी

पुलिस ने महिला को कार से बाहर निकाला, जो इस हादसे के बाद काफी डरी हुई थी और कुछ बोल नहीं पा रही थी। इसके बाद एक बार फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कार में कोई और फंसा तो नहीं है, लेकिन कोई नहीं मिला। बाद में क्रेन की सहायता से कार को खाड़ी से बाहर निकाला गया।

गूगल मैप्स आमतौर पर एक उपयोगी और भरोसेमंद नेविगेशन टूल माना जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में इसके कारण भारत में कई गंभीर दुर्घटनाएं हुई हैं। नवी मुंबई के बेलापुर की यह घटना तकनीक पर अंधविश्वास के खतरों का एक उदाहरण है, जो चेतावनी देती है कि नेविगेशन टूल्स का उपयोग करते समय हमेशा सतर्कता बरतनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts