Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट पता है? अजय देवगन ने टीजर जारी किया और एक बड़ी अनाउंसमेंट की

अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का टीजर आउट हो गया है। इतना ही नहीं, फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। बता दें, ये फिल्म मोहनलाल-जीतू जोसेफ की फिल्म ‘दृश्यम’ की हिंदी रीमेक है। साउथ वर्जन की शूटिंग दो हफ्ते पहले खत्म हो गई है। वहीं अब हिंदी वर्जन की शूटिंग चल रही है।

फिल्म के टीजर में क्या दिखाया गया है?
73-सेकंड का टीजर, विजय सालगांवकर (अजय देवगन) के वॉयसओवर से शुरू होता है। टीजर की शुरुआत में वह कहता है, “दुनिया मुझे कई नामों से बुलाती है – अपराधी, हत्यारा, फरेबी, मक्कार, धोखेबाज, शातिर, हीरो, मासूम, पिता, और मास्टरमाइंड। लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

‘मैं यहां एक चौकीदार’
विजय ने आगे कहा, “ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले सात सालों में जो कुछ भी हुआ, मैंने जो कुछ भी किया, देखा या दिखाया, उससे मैंने एक बात समझी है…इस दुनिया में हर इंसान का सच अलग होता है, वैसे ही उनके अधिकार भी। मेरा सच और मेरा अधिकार मेरा परिवार है। जब तक चीजें नहीं रुकतीं, जब तक दूसरे नाकाम नहीं होते, मैं यहां एक चौकीदार और एक दीवार की तरह खड़ा रहूंगा।”

कब रिलीज होगा तीसरा पार्ट?
विजय ने आगे कहा, “कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। अभी आखिरी चैप्टर बाकी है। गेम फिर से शुरू होने वाला है।” मेकर्स ने बताया कि ‘दृश्यम 3’ के हिंदी वर्जन की शूटिंग पूरे जोरों पर चल रही है। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts