Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • PM मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब नहीं देंगे, लोकसभा में बिना भाषण के पारित कराने की तैयारी
देश-विदेश

PM मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब नहीं देंगे, लोकसभा में बिना भाषण के पारित कराने की तैयारी

नई दिल्ली, लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर जारी गतिरोध के बीच सूत्रों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास किया जा सकता है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में बुधवार शाम पांच बजे बोलने वाले थे. पीएम मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देना था, लेकिन जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी. पीठासीन संध्या राय ने लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी, जिससे पीएम मोदी का संबोधन टल गया था.

इसके बाद अब सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी जवाब के बिना पास किया जा सकता है. सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे लोकसभा में राहुल गांधी के पूर्व सेना अध्यक्ष की किताब के कुछ अंशों को सदन में उठाने के बाद से हंगामा जारी है. इसकी वजह से सदन की कार्यवाही भी नहीं चल पा रही है.

लोकसभा में बजट पर होगी चर्चा
सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव को बिना पीएम के जवाब के ही पारित कराने की तैयारी है. जबकि राज्यसभा में कल (गुरुवार) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन को जवाब देंगे. इसके बाद दोनों सदनों से धन्यवाद प्रस्ताव कल ही पास करा लिया जाएगा.
सूत्रों ने ये भी बताया कि लोकसभा में गुरुवार से आम बजट 2026 पर चर्चा शुरू हो जाएगी. सूत्रों का कहना है कि सरकार ने तय किया है कि सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाए और महत्वपूर्ण वित्तीय कार्यवाही में देरी न हो.

बीजेपी सांसदों ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं, बुधवार शाम को लोकसभा में पीएम का संबोधन टालने के बाद बीजेपी ने विपक्षी सदस्यों पर कई गंभीर आरोप लगाए. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री जहां बैठते हैं, विपक्ष के लोग वहां तक चढ़ गए थे. उन्होंने कहा कि विपक्ष की महिला सदस्यों ने पीएम की चेयर का घेराव किया और उनकी मंशा प्रधानमंत्री पर हमले की थी. उन्होंने ये भी दावा किया कि विपक्षी सांसद सदन में मारपीट के उद्देश्य से आए थे.

कांग्रेस ने बोला हमला
लोकसभा में पीएम का संबोधन टलने के बाद नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद ने बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम डरे हुए हैं. राहुल ने एक्स पर पोस्ट में कहा, जैसा मैंने कहा, पीएम मोदी संसद में नहीं आएंगे क्योंकि वो डरे हुए हैं और सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts